नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Solar Eclipse 12 August 2026: साल 2026 का सबसे बड़ा खगोलीय इवेंट 12 अगस्त को होने जा रहा है। इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक देगा और जिन इलाकों में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, वहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा जाएगा। इस बार की सबसे खास बात यह है कि स्पेन के कुछ हिस्सों में करीब 100 साल बाद ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। यही वजह है कि दुनिया भर के खगोल प्रेमियों और वैज्ञानिकों की नजर इस ग्रहण पर टिकी हुई है।100 साल बाद स्पेन में दिखेगा दुर्लभ नजारा 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन के लिए बेहद खास माना जा रहा है। देश के उत्तरी हिस्सों में करीब एक सदी बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक और खगोल विज्ञान के शौकीन वहां पहुंचने की तैयारी कर रहे है...