नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। यह तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इस वजह से कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी पूरी या आंशिक रूप से ढक जाती है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण हर अमावस्या पर नहीं लगता। इसकी वजह यह है कि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी की कक्षा से थोड़ी झुकी हुई होती है। जब तीनों एक सीध में आ जाते हैं, तभी सूर्य ग्रहण देखने को मिलता है। वैज्ञानिक इसे एक सामान्य खगोलीय घटना मानते हैं। वहीं, भारतीय परंपरा और ज्योतिष में सूर्य ग्रहण का अलग महत्व बताया गया है। ग्रहण के दौरान कई लोग पूजा-पाठ, मंत्र जाप और ध्यान करते हैं। कुछ लोग ग्रहण के समय भोजन करने से भी बचते हैं।सूर्य ग्रहण के प्रकार- सूर्य ग्रहण कई तरह का होता है। जब सूर्य पूरी तरह ढक जाता है, तो उसे पू...