12वें सेफ मोबिलिटी-2026' में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन
मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित '12वें सेफ मोबिलिटी-2026' में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन में देशभर के 46 विद्यालयों के लगभग 800 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की 'सफरनामा (रील मेकिंग)' श्रेणी में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी रचनात्मकता, मेहनत और सामाजिक जागरूकता का प्रमाण है। उप-प्रधानाचार्या संगीता सिन्हा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.