रामगढ़, जून 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियारी कर्मचारी संघ (सीकेएस) बरका-सयाल एरिया कमेटी की ओर से गुरुवार को भुरकुंडा कोलियरी के माइन-बी व आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में पीट व गेट मीटिंग किया गया। इसकी अध्यक्षता नौशाद आलम तथा संचालन अनिल पासवान ने किया। मीटिंग में 12वें वेतन समझौतामें हो रही देरी को लेकर मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 25 से 30 जून तक कोल इंडिया की सभी इकाइयों में पीट व गेट मीटिंग आयोजित कर श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वेतन समझौता को लेकर सीसीएल सीकेएस ने किया जन जागरण का शुभारंभ उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी प्रबंधन वेतन समझौता को लेकर उदासीन रवैया अपनाता है तो संगठन आंदोलन...