रामगढ़, जून 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने सोमवार को गिद्दी सी कोलियरी में विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने अखिल भारतीय मज़दूर खदान मज़दूर संघ के कार्यक्रम के तहत कोयला कर्मियों के 12 वें वेतन समझौता के कमेटी गठन में देरी किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जन जागरण किया। इस अवसर क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह, सचिव मधुसूदन सिंह, रामसेवक सिंह, सुनील कुमार, सूरज चंद्र गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 12 वें वेतन समझौता में देरी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ इसे लेकर संगठन के प्रति विश्वास करते हुए सहयोग और साथ देने के लिए आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- आम्रपाली में बीएमएस का हुआ गेट मीटिंग विरोध प्रदर्शन के दौरान गिद्दी सी परियोजना के अने...