12वें वेतन बोर्ड की मांग को भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन
देवघर, जून 30 -- चितरा,प्रतिनिधि। 12वें वेतन बोर्ड को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को चितरा कोलियरी के वर्कशॉप परिसर के समीप अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनर तले जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कोयला कर्मियों ने कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर वरुण सिंह, शंकर मल्लिक, कृष्णा पंडित सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि 12वें वेतन बोर्ड के गठन और वेतन समझौते में हो रही देरी से कोयला कर्मियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन अविलंब 12वां वेतन बोर्ड लागू करें, ताकि कर्मियों को उचित लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: जेबीसीसीआई 12 का गठन की मांग को सीसीएल सीकेएस का धरना-प्रदर्शन च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.