बस्ती, जून 21 -- सुरेंद्र बस्ती, निज संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट स्टेडियम बस्ती में योगाभ्यास का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य ने पहले योगासन कराया। पूर्व सांसद हरीश दुबे, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह, एसडीएम शत्रुहन पाठक सहित एक हजार से अधिक लोगों ने स्टेडियम में योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक डॉ. प्रवेश कुमार, सन्नो दूबे से योगासन के बाद प्राणायाम कराया। योगाभ्यास में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, स्कूलों के साथ समाजसेवियों ने भाग लिया। स्टेडियम के चारो तरफ पार्किंग की व्यवस्था रही। यातायात पुलिस ट्रैफिक को संभालते रहे। पूरे इलाके में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- योग दिवस आज, तैयारियां पूरी, मंडलायुक...