औरैया, मार्च 1 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अटसू में सब्जी मंडी को लेकर चल रहा विवाद रविवार को 12वें दिन शांत हो गया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहा धरना प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत के नेतृत्व में किसान कई दिनों से अटसू में स्थायी सब्जी मंडी की व्यवस्था किए जाने को लेकर धरना दे रहे थे। किसानों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से निर्धारित स्थान पर सब्जी विक्रय होता आ रहा है, लेकिन वहां टीन शेड, चबूतरा, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बरसात और धूप में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने ज्ञापन में मांग की कि नगर पंचायत द्वारा सब्जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.