12वें ग्रीष्मकालीन नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आज होगा शुभारंभ
गोड्डा, मई 25 -- गोड्डा । गोड्डा जिला नेटबॉल संघ की ओर से 12वें ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार 25 मई से गांधी मैदान में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन संध्या 5 बजे होगा। यह प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार शिविर में खिलाड़ियों को नेटबॉल खेल की तकनीकी जानकारी, फिटनेस प्रशिक्षण तथा खेल कौशल का अभ्यास कराया जाएगा। जिला नेटबॉल संघ ने खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.