बागपत, जून 21 -- बागपत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक पक्का घाट पर हुआ, जहां हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री केपी मलिक, जिलाधिकारी अस्मितालाल समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के बाद यमुना तट पर पौधरोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है तथा नियमित योग से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने किया योगाभ...