किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष परीक्षा में कुल 91 छात्र -छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें सदफ मुबजारिक ने विज्ञान संकाय में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। अश्विन सोनी ने 88.4 प्रतिशत कोमल कांति 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में शुभम कुमार महतो ने 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। स्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 8 है तथा 60 प्रतिशत से अधिक 51 बच्चों ने अंक प्राप्त किया है। स्कूल के बेहतर प्रदर्शन पर ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के निदेशक सरयू मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय साइंस में स...