बिजनौर, मई 14 -- बुधवार को सीबीएसई द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी का इजहार किया है। गांव अगवानपुर स्थित नैनीताल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। 12वीं की छात्रा आफिया परबीन ने विद्यालय में सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय तथा परिजनों का नाम रोशन किया। जबकि आलिजा परबीन ने 96.2 फीसदी, ऋतिका रानी ने 95 तथा अर्श चांदनी ने 91 फीसदी अंक हासिल करके परचम लहराया। विद्यालय के प्रबंधक सूर्यकांत सिंह तथा प्रधानार्चाया रचना चैहान ने छात्राओं की सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा अभिभावकों को देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- लाम्बा कांवेन्ट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परिणाम शत-प्...