12वीं में फेल होने पर छात्र फोन बंद कर लापता
देहरादून, मई 15 -- 12वीं के परीक्षा परिणाम में एक विषय में फेल होने से निराश होकर छात्र अपना मोबाइल फोन बंद कर लापता हो गया। सहारनपुर जिले का छात्र दून में रहकर डिफेंस की तैयारी कर रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदा होने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि सहारनपुर के बेहट निवासी संजय कुमार ने आईएसबीटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा शुभम कुमार मेहूंवाला माफी में किराए पर रहकर जीएमएस रोड स्थित सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी से कोचिंग कर रहा था। 13 मई को 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें शुभम एक विषय में फेल हो गया था। रिजल्ट आने के बाद जब पिता संजय कुमार उसे वापस घर ले जाने के लिए दून पहुंचे तो शुभम कमरे पर नहीं मिला। उसका मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.