12वीं में फेल, फिर IIT में दाखिला, एमपी के आदिवासी लड़के ने दोहराई 12th Fail वाले IPS मनोज जैसी कहानी
नई दिल्ली, जून 16 -- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के 20 वर्षीय चेतन सोलंकी ने लोकप्रिय फिल्म '12th Fail' की प्रेरक कहानी को एक बार फिर दोहराया है। 2023 की इस बहुचर्चित फिल्म में चंबल के मनोज कुमार शर्मा की आर्थिक तंगी और पढ़ाई में आई भारी दिक्कतों को पार कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बनने की कहानी दिखाई गई है। इसी फिल्म से सीख लेकर चेतन ने भी एक शानदार वापसी की कहानी रची। 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद चेतन वहीं लौट आए जहां से सब शुरू हुआ था यानी अपने घर। हार मानकर आगे बढ़ने के लिए नहीं, बल्कि एक बड़ी असफलता के बाद खुद को संभालकर फिर से उठने के लिए। वारला तहसील के खुतवाड़ी गांव (जो मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में से एक बड़वानी जिला मुख्यालय से लगभग 100 किमी दूर है) के इस नौजवान ने अब जेईई एडवांस्ड परीक्षा में एसटी कैटेगरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.