कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। सीबीएसई 12वीं में बुधवार को फिजिकल एजुकेशन का पेपर हुआ। पेपर सरल था। छात्रों ने बताया कि पेपर में कोर्स से ही सवाल पूछे गए। कुल 8100 छात्र इस परीक्षा में बैठे। इसमें से मात्र 02 गैरहाजिर रहे। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर सरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा सामान्य रही। सीमित सेंटरों पर यह परीक्षा कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...