उरई, अप्रैल 23 -- उरई। संवाददाता यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में जनपद जालौन में छात्राओं ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए सफलता का परचम लहरा दिया।इंटरमीडिएट (12वीं) में जहां टॉप-10 सूची पर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, वहीं हाईस्कूल (10वीं) में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल का परिणाम 93.3 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 72.11 प्रतिशत दर्ज किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 19,070 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 19,303 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट के परिणामों में खास बात यह रही कि टॉप-10 की सूची में 11 छात्राएं और मात्र एक छात्र स्थान बना सका, जिससे स्पष्ट है कि इस बार छात्राओं ने पूरी तरह से बाजी मारते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज क...