नई दिल्ली, मई 15 -- बोर्ड परीक्षाओं का दबाव अक्सर परिवारों में तनाव का कारण बन जाता है। हाल ही में एक ऐसी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 57.4 प्रतिशत नंबर लाने वाले छात्र के पिता ने गुस्से में आकर उसका लैपटॉप तोड़ दिया। इतना ही नहीं, बल्कि पिता ने छात्र के कमरे और बिस्तर भी छीन लिया, जिसके कारण अब वह फर्श पर सोने को मजबूर है। छात्र ने खुद इस घटना की तस्वीर रेडिट पर शेयर की, जिसमें टूटा हुआ लैपटॉप फर्श पर बिखरा पड़ा दिख रहा है। यह भी पढ़ें- जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। छात्र ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह मौखिक, शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार का शिकार बन रहा है। इसे लेकर वह बहुत ज्यादा परेशान ...