12वीं मंजिल पर आग, पांचवीं तक ही पहुंची पानी की बौछार
नोएडा, जून 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-75 स्थित बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आग ऊपरी मंजिल पर लगी है, जबकि दमकल की गाड़ी से छोड़ी जा रही पानी की बौछार पांचवीं मंजिल तक ही पहुंच रही है। इसके बाद अग्निशमन विभाग की तैयारियों और संसाधनों को लेकर नए सवाल खड़े हो गए। कई लोगों ने इस पर व्यंगात्मक टिप्पणी भी की। वायरल वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों ने साझा किया है। सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए नोएडा के हाईराइज इमारतों में आग बुझाने की क्षमता और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर चिंता जताई है। यह भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर-74 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं दरअसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.