12वीं बोर्ड परीक्षा के बीच मां की मौत, छात्रा ने 600 में से 600 अंक लाकर किया टॉप
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- किसी भी शख्स के लिए मां का जाना उसके जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है। दुर्भाग्य से कर्नाटक की दिशा के ऊपर दुखों का यह पहाड़ तब टूटा जब वह 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। लेकिन दिशा ने इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत रखी और वो कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। इस लड़की ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 600 में से 600 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप कर डाला। मूदाबिद्री के अल्वा पीयू कॉलेज की कॉमर्स की छात्रा दिशा मुश्किल भरे समय के बावजूद सेकेंड पीयूसी (12वीं ) परीक्षाओं में100 फीसदी अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। टीओआई की खबर के मुताबिक जिस दिन दिशा की इकोनॉमिक्स की परीक्षा थी, उसी दिन उसकी मां सविता एक दुर्घटना का शिकार हो गई। वह गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। चोटें गंभीर थीं। अस्पताल में इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.