पटना, मार्च 30 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड के उन परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है, जो मुख्य परीक्षा में खेल प्रतियोगिताओं के कारण शामिल नहीं हो सके थे। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा 11 और 13 अप्रैल को पूर्व से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं हो। बोर्ड ने खेल भावना को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष ऐसे छात्रों को यह विशेष छूट देने की व्यवस्था की है। इस वर्ष भी पात्र विद्यार्थियों के लिए अप्रैल में दो तिथियों पर परीक्षा होगी। 11 अप्रैल को जीव विज्ञान, उद्यमिता, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी, जबकि 13 अप्रैल को शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.