नवादा, सितम्बर 3 -- आयुष्मान भारत के तहत संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम को लेकर पटना स्थित राज्य स्वास्थ्य समिति में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले से शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम शामिल हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। डायट के व्याख्याता सुशील कुमार, इंटर विद्यालय आंती के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा और प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय कौआकोल की डॉ. अंशु माला प्रशिक्षण में शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि नवीन कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 11 मॉड्यूल के माध्यम ...