12वीं टॉपर, फिर NEET UG क्रैक कर किया MBBS; अब नीट पीजी में लाईं तीसरी रैंक
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बीते कुछ दिन पहले नीट पीजी 2026 का रिजल्ट आया। इसमें डॉ मोनिष ने पूरे देश में टॉप किया है। जबकि दूसरे नंबर स्क्वाड्रन लीडर पल्लाक्षी प्रसाद हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर बिहार के मधुबनी की रहने वाली काजल पाठक का नाम है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया है। इनकी इस सफलता से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा जिला खुश है। रिजल्ट के बाद काजल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। कभी डॉक्टर बनने के फैसले को लेकर माता-पिता का फुल सपोर्ट नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप की और इसी दौरान वो नीट पीजी की तैयारी में भी जुट गईं थी। बता दें कि काजल पाठक को नीट पीजी 2026 में 720 में से कुल 626 अंक हासिल हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.