12वीं जेबीसीसीआई गठन को प्रदर्शन की तैयारी
बोकारो, जुलाई 30 -- बेरमो, प्रतिनिधि। कोयलाकर्मियों के वेतन समझौते लिए गठित होने वाले 12वीं जेबीसीसीआइ के जल्द गठन की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को कोल इंडिया अंतर्गत सभी अनुषंगी में सभी महाप्रबंधक कार्यालयों व मुख्यालय के समीप संयुक्त मोर्चा प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के बाद 12 सितंबर को रांची में संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन होगा जिसमें आगे की रणनीति तय की जायेगी। 11वें जेबीसीसीआइ के सभी लंबित मुद्दों का समाधान करते तथा 12 सितंबर के कन्वेंशन में कोयला कंपनियों के रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल, एमडीओ, विनिवेश, कोल कंवेंशन सहित अन्य मुद्दे पर भी चर्चा होगी। यह जानकारी एटक नेता लखन लाल महतो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.