12वीं के बाद 93 हजार से ज्यादा छात्रों की पहली पसंद बीएचयू
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में स्नातक प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार की देररात पूरी हो गई। 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 93 हजार से ज्यादा छात्रों ने पहली पसंद के रूप में बीएचयू को चुना है। प्रवेश सेल अब सोमवार से पहला सीट आवंटन राउंड शुरू करने की तैयारी में है। अगस्त में यूजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सितंबर के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने की योजना है। बीएचूय के 13 संकायों में स्नातक पाठ्यक्रमों में लगभग 9600 सीटों पर इस साल प्रवेश लिए जाएंगे। स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया को 25 जुलाई से दो दिन और बढ़ाया गया। 26 और 27 जुलाई तक पंजीकरण के बाद 28 से 30 जुलाई तक त्रुटि संशोधन के लिए पोर्टल खोला गया। गुरुवार की देररात यह अवधि भी पूरी हो गई। केंद्रीय प्रवेश समिति से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.