12वीं के बाद सीधे रेलवे में साहब बनने का मौका, सेना की तरह पढ़ाई का खर्च रेलवे का और नौकरी पक्की
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- 12वीं पास करते ही रेलवे का इंजीनियर बनने का सपना अब हकीकत बन सकता है। सेना में तकनीकी प्रवेश योजना से युवा अफसर बनते रहे हैं। अब रेलवे ने भी उसी राह पर कदम बढ़ा दिया है। रेलवे बोर्ड ने 20 नवंबर को आदेश जारी कर दिया है। इंजीनियरों की भर्ती का पुराना ढर्रा अब बदलने जा रहा है।सीधे सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनने का मौका नई व्यवस्था का नाम तकनीकी प्रवेश योजना यानी टीईएस है। इसके जरिये युवाओं को पहले इंजीनियर के रूप में तैयार किया जाएगा। फिर उन्हें सीधे सीनियर सेक्शन इंजीनियर यानी एसएसई बनने का अवसर मिलेगा। अब तक इस पद तक पहुंचने के लिए लंबी भर्ती प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई योजना में रास्ता कहीं छोटा और सीधा होगा। यह व्यवस्था रेलवे के चार अहम विभागों में लागू होगी। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल शामिल हैं। सिग्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.