12वीं के बाद सीधे पॉलिटेक्निक के 2nd ईयर में मिलेगा दाखिला, सरकार का बड़ा फैसला
नई दिल्ली, मई 30 -- उत्तराखंड के स्कूली छात्रों को तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट के बाद पॉलिटेक्निक में सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। वहीं, हाईस्कूल पास वालों को भी प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की मौजूदगी में देहरादून स्थित एससीईआरटी सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती और प्राविधिक शिक्षा विभाग निदेशक देशराज ने अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसमें विद्यालयी छात्रों को बिना किसी जटिल प्रवेश प्रक्रिया या प्रवेश परीक्षा के सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले का अवसर मिलेगा। इसके तहत राज्य के सरकारी इंटर कॉलेजों को चुनिंदा पॉलिटेक्निक संस्थानों के साथ लिंक किया जाएगा। उनमें प्रवेश की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.