नई दिल्ली, मार्च 31 -- 12वीं पास करने के बाद कई छात्रों के मन में सवाल उठता है कि क्या बिना ग्रेजुएशन के सरकारी नौकरी मिल सकती है? इसका जवाब है हां, बिल्कुल संभव है। सही रणनीति, निरंतर मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग के साथ 12वीं के बाद ही आप सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। कई परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनमें 12वीं पास उम्मीदवार सीधे आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आप बड़े पद चाहते हैं, तो ग्रेजुएशन के साथ-साथ तैयारी भी जारी रख सकते हैं। आइए जानते हैं 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें।12वीं के बाद सरकारी नौकरियां 12वीं पास करने के बाद आपको कई अच्छे अवसर मिलते हैं। सबसे लोकप्रिय परीक्षाएं हैं: 1. NDA (National Defence Academy) 2. SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level) 3. SSC MTS (Multi-Tasking Staff) 4. रेलवे Group D 5. पुलिस ...