नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच लेखपाल का पद काफी लोकप्रिय और प्रतिष्ठित माना जाता है। गांव और जमीन से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की मुख्य जिम्मेदारी लेखपाल के कंधों पर ही होती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा हर साल या समय-समय पर हजारों पदों पर लेखपाल भर्ती का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। अगर आप भी 12वीं के बाद लेखपाल बनने का सपना देख रहे हैं, तो इसकी पूरी प्रक्रिया और योग्यता जानना बेहद जरूरी है।लेखपाल का काम और जिम्मेदारियां लेखपाल गांव के लेवल पर राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम जमीन का रिकॉर्ड रखना, खसरा-खतौनी को अपडेट करना और भूमि से जुड़े मामलों की सटीक जानकारी रखना होता है। ...