12वीं के परिणाम के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले का प्रदर्शन भले ही पूरी तरह संतोषजनक नहीं रहा हो, लेकिन शहर के स्कूलों में मंगलवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्कूल अपने छात्रों की सफलता को उत्सव के रूप में मना रहा था। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्कूलों में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। कई विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को बुलाया। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और अपनी सफलता की खुशी साझा की। स्कूल परिसरों में विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.