12वीं के परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ी रौनक
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की गतिविधियां तेज हो गईं। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राएं अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के पल साझा करते नजर आए। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विद्यार्थियों ने मिठाई खिलाते और जश्न मनाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। कई विद्यार्थियों ने अपने अंक पत्र की फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। कुछ छात्रों ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों को सफलता का श्रेय देते हुए भावुक संदेश भी लिखे। यह भी पढ़ें- बोर्ड वेबसाइट ठप रहने से देर रात तक परेशान रहे विद्यार्थी वहीं दोस्तों और रिश्तेदारों ने इन पोस्ट पर बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.