बिजनौर, फरवरी 11 -- नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज में कला विभाग और वाणिज्य विभाग के 11वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस मौके पर स्काउट प्रभारी रामसेवक के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अधिक मेहनत करके बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने चाहिए। जिससे क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन हो सके। जीव विज्ञान प्रवक्ता कांता प्रसाद पुष्पक ने कहा कि छात्रों को संयमित, अनुशासित और अध्ययनशील तथा जिज्ञासु रहना चाहिए। इस मौके पर कॉमर्स के प्रवक्ता मोहम्मद जावेद और कला विभाग के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार को छात्र-छात्राओं के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को टाइटल भी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.