चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के सभागार में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर सत्र 2025-2026 के बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्य आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, सीसीए संयोजक केएल नारायण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विदाई लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्य आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, सीसीए संयोजक केएल नारायण और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर प्राचार्य के नागराजू ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य है जीवन में एक सच्चा नागरिक बनकर देश सेवा करना, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए। परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.