जहानाबाद, मई 15 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्थानीय प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में एक बार पुन: शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी एवं उत्साह का माहौल छा गया।

विद्यार्थियों की सफलता इस विद्यालय की मेघावी छात्रा साधना सिन्हा ने 94 प्रतिशत, निकेत आनंद ने 93 प्रतिशत, रौनक राज ने 91.2 प्रतिशत और राज आनंद ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है । वहीं विषयवार साधना सिन्हा ने जीवविज्ञान में सर्वाधिक 98 एवं रसायनशास्त्र में 94 अंक हासिल किए। निकेत आनंद ने फिजिक्स में 94 अंक प्राप्त किए। जबकि इंग्लिश में 93 अंक हासिल किए। पेंटिंग में साक्षी स्वराज, प...