पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। जादवपुर पट्टी गांव में भोर के वक्त 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारियां जुटाई और लोगों के बयान लिए। बीसलपुर तहसील के अंतर्गत बुधवार को दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में सुबह के वक्त सड़क किनारे जामुन के पेड़ से छात्रा का शव लटका हुआ देखा गया। इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों तक पहुंची जानकारी के बाद छात्र का शव पुलिस की मौजूदगी में उतारा गया। बताया जा रहा है कि छात्रा वर्षा पुत्री रामचंद्र तड़के में किसी वक्त अचानक घर से निकली और सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से जाकर फंदा लगा लिया। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस परिजनों से और अन्य मिले साक्ष्य के आधार पर पड़ताल कर रही है। परिजनों के मुताबिक...