दुमका, फरवरी 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गुरुवार को कक्षा 10वीं के लिए सफलता का मंत्र एवं 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निशा बास्की के नेतृत्व में पारंपरिक संथाली नृत्य व वाद्य यंत्रों से अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुई। मौके पर विद्यालय के मैनेजर डॉ. संजय सिन्हा एवं प्रभारी प्राचार्या सुमिता टुडू ने छात्राओं को सुनहरे भविष्य का मूलमंत्र दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कशिश व आफरीन के संचालन में स्वीटी, अन्नू, शालू, अनामिका, आद्या व अनुष्का श्री ग्रुप ने शानदार नृत्य पेश किया। शिक्षिका श्वेता श्री के एकल गान और शिक्षक तरुण कुमार पंडित (पाले खान) की गायकी ने सबका मन मोह लिया। डोली व सुमन ने विदाई गीत गाया, जबकि सालेहा परवीन व हरिप्रिया ने कविता पाठ किया। छात्रा प्रज्ञ...