गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- सीबीएसई बोर्ड :: - बुधवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे हुआ आयोजन, छात्रों ने परीक्षा को बताया आसानगाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देने वाले छात्रों ने बताया कि पेपर में दो केस स्टडी के प्रश्नों को छोड़कर बाकी सभी प्रश्न सामान्य रहे। परीक्षा के बाद छात्र चेहरे पर मुस्कान लिए केंद्रों से बाहर निकले।कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया। बताया कि 80 अंक के पेपर में व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र के प्रश्न पूछे गए। इसमें राष्ट्रीय आय, मुद्रा, बैंकिंग, विकास दर, आर्थिक नीति से जुड़े प्रश्न रहे। छात्रा वृंदा ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न सबसे आसान थे। त...