12वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
बुलंदशहर, मई 13 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी कक्षा 12वीं का छात्र सागर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि सागर अपने घर से किताब लेने के लिए अहमदगढ़ गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार, करीब 40 घंटे बीत जाने के बाद भी सागर का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने छात्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पीड़ित मां द्वारा अहमदगढ़ थाना पुलिस को दी गई। मां पूजा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने के दौरान छात्र लापता पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ-साथ छात्र के मोबाइल और संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी विशंभर दयाल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.