बोकारो, नवम्बर 29 -- बेरमो, प्रतिनिधि। कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कोयला कर्मचारियों का 12वां वेतन समझौता (जेबीसीसीआइ-12) अब तक नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। इस मुद्दे पर कोलफील्ड मजदूर यूनियन (एचएमएस) ने केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। कहा गया कि 12वें वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआइ-12 का गठन नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं, लगातार बढ़ती महंगाई से कोयला कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने मांग की है कि जेबीसीसीआइ-12 के गठन के लिए कोल इंडिया प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाये। साथ ही, 12वें वेतन समझौते पर अंतिम निर्णय और उसके क्रियान्वयन तक सभी कोयला कर्मचारियों को 25 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान ...