12वां जेबीसीसीआइ का गठन जल्द करे कोल इंडिया, नहीं तो होगा जोरदार आंदोलन : अरूण चौधरी
रामगढ़, जुलाई 1 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। 12वां जेबीसीसीआइ का गठन जल्द करने को लेकर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों और नेताओं ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि संयुक्त मोर्चा के कार्यालय से जुलूस की शक्ल में झंडा-बैनर लिए नारेबाजी करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मजदूरों का शोषण करना केंद्र सरकार बंद करे। अगर हमारी मांगों को नही मानी जाती है, तो हमलोग जोरदार आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- बरोरा क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा का फूटा गुस्सा, जेबीसीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.