1199 लीटर विदेशी शराब मामले में तीन गिरफ्तार, संगठित तस्करी नेटवर्क की आशंका
पूर्णिया, जून 18 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में 1199 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिससे संगठित शराब तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवगछिया निवासी निशांत कुमार, आशीष कुमार उर्फ आर्यन और संतोष कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- कार से 282.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.