1194 टैक्सी चालकों को आयुष्मान योजना का मिलेगा लाभ
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1194 टैक्सी चालकों को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने टैक्सी व ऑटो यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को आरटीओ सभागार में बैठक कर योजना की जानकारी दी तथा पात्र चालकों के पंजीकरण पर जोर दिया। आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन ने बताया कि सम्भागीय परिवहन कार्यालय के सभागार में ऑटो रिक्शा व टैक्सी चालकों के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 चालकों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत चालकों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- ऑटो व टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.