मथुरा, फरवरी 12 -- भाजपा महानगर द्वारा मथुरा जंक्शन पर बुधवार को केरल विधानसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली रवाना हो रहे भाजपा के 119 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का बुधवार को स्वागत किया। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को प्रदेश के पार्षदों, नगरपालिका अध्यक्ष, महापौर एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी आदि केरल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। मथुरा जंक्शन पर महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को शुभकामना दीं। केरल प्रदेश उपाध्यक्ष के सोनम ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर केरल में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वीवी राजेश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर ...