119 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। 11 अगस्त को जिले में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 567.76 करोड़ की 119 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें खलीलाबाद व मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं।डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे पर खलीलाबाद विस क्षेत्र की 58.23 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 214.71 करोड़ की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मेंहदावल विस क्षेत्र की 95.92 करोड़ की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 198.88 करोड़ की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.