119 दिनों का चातुर्मास शुरू, सभी मांगलिक कार्यों पर लग गया विराम
नवादा, जुलाई 27 -- आषाढ़ शुक्ल पक्ष की हरिशयनी यानी देवशयनी एकादशी के पावन पर्व के साथ ही रविवार से सनातन परंपरा का पवित्र चातुर्मास विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को भगवान श्रीहरि विष्णु के क्षीरसागर में योगनिद्रा में लीन होने के कारण अगले 119 दिनों तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और यज्ञोपवीत यानी जनेऊ जैसे सभी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर पूर्ण विराम लग गया है। अब आगामी 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही पुनः मांगलिक कार्यों की गूंज सुनाई देगी। देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुभ विवाह का नया लगन-सीजन शुरू हो जाएगा। शनिवार को नवादा जिले भर में ब्रह्म योग के शुभ संयोग के बीच हरिशयनी एकादशी अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.