पटना, मार्च 10 -- स्वास्थ्य विभाग ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 119 चिकित्सकों का विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों में पदस्थापित कर दिया है। ये सभी चिकित्सक उच्चतर अध्ययन के तहत निर्धारित अवधि बीतने के बाद से पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इन सभी को विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक के रूप में जिलों में पदस्थापित किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा गया है कि चिकित्सक अपने पदस्थापन स्थान पर तत्काल योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...