सासाराम, अप्रैल 17 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट नगर पंचायत क्षेत्र में ग्रीनफील्ड 119-ए एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहित भूमि के मुआवजे को लेकर किसानों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। भू-अर्जन पदाधिकारियों और एनएचएआई टीम के पहुंचते ही सैकड़ों किसान मौके पर जुट गए और सीमांकन व खुदाई का विरोध करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...