चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में हुआ। जिसका जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर 118228 वादों का निस्तारण करते हुए 51 करोड 66 लाख 45 हजार 278 रूपये अर्थदंड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के तौर पर वसूल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...