भदोही, जनवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 18 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में सौ दो पहिया वाहनों तथा 18 चार पहिया समेत कुल 118 वाहनों का चालान किया। गोपीगंज थाने के एसआई कुलदीप मिश्रा ने धारा 51, 63 कापीराइट एक्ट के वारंटी विकास गुप्ता निवासी सदरमोहाल को गिरफ्तार किया। उधर, भदोही पुलिस ने रजपुरा से एक, औराई ने गरौली से 13, महदेपुर से तीन, सुरियावां ने कस्बा से एक व्यक्ति समेत कुल 18 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.