नई दिल्ली, अगस्त 18 -- IPO News: Behari Lal Engineering IPO पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आईपीओ को कुल 118 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से इसकी मजबूत लिस्टिंग के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। बता दें, आईपीओ की एनएसई और बीएसई में लिस्टिंग 19 अगस्त को प्रस्तावित है।किस दिन खुला था आईपीओ (Behari Lal Engineering IPO listing date) यह आईपीओ 12 अगस्त को खुल गया था। निवेशकों के पास आईपीओ पर 14 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था। आईपीओ के लिए कंपनी ने 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। वहीं, एक लॉट में 52 शेयरों को रखा गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14820 रुपये का दांव लगाना पड़ा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल 5.77 रुपये, डीजल 6.47 रुपये हुआ महंगा, ...