1179 वाहनों का चालान, हार्न हूटर उतरवाए
बहराइच, जून 21 -- बहराइच। यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा कुल 1179 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न वाहनों के चालान के अंतर्गत कुल 16,05,800 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहनों को सीज किया गया। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले कुल 108 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग न करने वाले कुल 27 वाहनों का चालान किया गया। चारपहिया वाहनों पर प्रेशर हॉर्न/हूटर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले कुल 14 वाहनों पर विधिक कार्यवाही की गई। दोपहिया वाहन पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 04 वाहन के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.